3 अप्रैल 2016

फेसबुक के जरिये जुड़े युवाओं के ताज सिटी स्वछता अभियान से जुड़े बच्चे

( बच्चों में भी जगा  स्वछता का प्रेम )
इंडिया राइजिंग देश में चल रहे स्वछता अभियान में सबसे आगे है। डॉक्टर आनंद राय के नेतृत्व में  ताज सिटी आगरा  के युवाओं का समूह  सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर अदि  के जरिये आगरा के युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों को  एक प्लेटफार्म पर लाने में सफल हुआ है। इनके उत्साह को देखकर ऐसा लगता है कि ये युवा  कथनी से अधिक  करनी में ज्यादा विश्वास करते हैं। टीम के साथियों ने रविवार को आराम करने की जगह पर्यटकों के आगरा आगमन के मुख्य मार्ग वाटर वर्क्स  जीवनी मंडी रोड पर दो दिवसीय स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण व जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने दीवारों को साफ कर उन पर टेरा कोटा कलर की पेंटिंग और चित्रकारी भी की। इस अभियान में इन युवाओं को अक्सर बाधा भी आती हैं, किन्तु राहगीरों व स्थानीय नागरिकों से काफी हद..
तक सहयोग मिला। खास बात देखने को मिली, बच्चे जो देश का भविष्य हैं ने भी उत्साह के साथ हाथ बताया।अभियान में इंडिया राइजिंग के नवीन, विष्णु जयंत, अनिल कपूर,मुनेन्द्र पाल सिंह, अशोक वर्मा, जेके गुप्ता, डॉ. अलोक कुमार, हरी गहलोत, अमिताभ गुप्ता, उमेश कुमार, संदीप शर्मा, अमर अवस्थी, हेमंत गौड़,संदीप अगरवाल,नितिन जोहरी, शालू अवस्थी, मीनू कुशवाहा, खुशबू कुशवाहा आदि का विशेष सहयोग रहा।