पटना। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्य मंत्री नितीश कुमार पर निशाना लगते हुए कहा कि वह अपने पूर्ण शराबबंदी करने के वायदे को भूल गए। नितीश की सरकार अब विदेशी शराब स्वयं बेचेगी। छह महीने के भीतर शराब पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा नितीश सरकार ने की थी। विदेशी शराब के 12 ब्रांड जो पहले बिहार में नहीं बेचे जाते थे अब बिहार में उपलब्ध होंगे। विदेशी शराब बेचने की अब सिर्फ 650 दुकाने रह गई हैं। पहले इनकी संख्या तीन हजार थी। पडोसी राज्यों से अवैध शराब आने पर कैसे कंट्रोल होगा, मोदी ने पूछा।
