2 अप्रैल 2016

दिल्ली और आगरा के बीच की दूरियां कम करेगी गतिमान एक्सप्रेस

5 अप्रैल को  हरी झण्डी दिखाएंगे  रेल मंत्री

विदेशों में तेज़ गति से चलने वाली ट्रेनों का नाम अपने सुना होगा। लेकिन भारत में भी 5 अप्रैल से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने जा रही गतिमान एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ेगी। यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामु्द्दीन और आगरा कैंट के बीच सप्ताह के छह दिन चलाई जाएगी।रेल मंत्री सुरेश प्रभु हरी झण्डी  दिखाएंगे। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली और आगरा को आपस में जोड़ देगी। 100 मिनट में दिल्ली से आगरा के बीच की दूरी  पूरा करेगी।