सेंट्रल जेल में 12 कैदी सजा पूरी करने के बावजूद सलाखों के पीछे
![]() |
| ( मानवाधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने उठाई आवाज़ ) |
आगरा-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जिलाधिकारी आगरा और उत्तर प्रदेश जेल महानिदेशक को नोटिस भेजा है, जिसमें कैदी जिन्होंने आगरा जेल में अपनी सजा पूरी करने के बावजूद रिहाई न दिए जाने के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट एक महीने के भीतर मांगी है । मानवाधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस का कहना है कि आगरा सेंट्रल जेल में इस तरह के 12 कैदी हैं जो अपनी सजा पूरी करने के बावजूद अभी भी सलाखों के पीछे हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 1000 इस तरह के कैदी हैं। यह मानव अधिकार उल्लंघन का एक गंभीर मामला है । राज्य सरकार को इस तरह के कैदियों को तत्काल मुक्त करना चाहिए।
