दक्षिण कोरिया से अयोध्या के सम्बन्ध 2000 वर्ष पुराने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के संबंधों को और अधिक मज़बूती दी जाएगी। बताया जाता है कि 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की एक राजकुमारी कोरिया गई थी, जहां उनका विवाह किम सूरो के साथ संपन्न हुआ था। अयोध्या में 'रानी हो' के स्मारक का निर्माण करने की अखिलेश यादव ने घोषणा की। यह स्मारक कोरियाई वास्तुकला के मुताबिक बनाया जाएगा। यह निर्णय ‘कराक क्लैन सोसाइटी’ के अध्यक्ष किम की जे की मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद लिया गया।
