संयुक्त राष्ट्र के नेटवर्क एसडीएसएन द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में डेनमार्क खुश देशों की लिस्ट में नंबर एक पर पहुँच गया। इससे पूर्व पहला स्थान स्विट्जरलैंड का था। भारत का स्थान 118 नंबर पर रहा। खुश देशों की तालिका में दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड, तीसरे पर आइसलैंड , चौथे पर नार्वे और पांचवें पर फिनलैंड को चुना गया । यह रिपोर्ट देशों की जीडीपी , जीवन की संभावना, सोशल सपोर्ट और जिंदगी में अपनायी जाने वाली स्वतंत्रता को खुशी के सूचकों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।
