22 मार्च 2016

होली गिफ्ट: होलीपुरा में पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा

--सौ करोड रूपये शासन ने किये स्‍वीकृत
   ( विधायक राजा  अरिदमन सिंह , होलीपुरा जहां  खामोश खडी हैं    
  'हैरीटेज लुक' की 38 हवेलियों )

आगरा,बाह तहसील के  होलीपुरा गांव में पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा, शासन के द्वारा राज्‍य पर्यटन नीति के तहत यहां के लिये सौ करोड रुपये की प्रशासकीय स्‍वीकृत की गयी हैं। इस धन के अलावा 0.50करोड की राशि की वित्‍तीय स्‍वीकृति हुई है।इस धन का उपयोग केवल शासन के द्वारा पर्यटन नीति के तहत स्‍वीकृत किये गये कामों पर ही खर्च करने होंगे।होलीपुरा गांव में पर्यटन विकास योजनाओं के क्रियान्‍वयन का दायित्‍व कार्यदायी एजेंसी के रूप में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता पर रहेगा,उन्‍हीं के द्वारा इसके लिये कार्ययोजना बनायी गयी थी।


उल्‍लेखनीय है कि होलीपुरा जनपद के सबसे ज्‍यादा उच्‍च पदस्‍थ रहे लोगों का गांव है,प्रख्‍यात डिकैथलिन चैंपियन एवं बाद में प्रदेश के खेल निदेशक पद सुशोभित कर चुके एशियाई खेल चैंपियन रहे विजय सिह चौहान का नाम भी इसी गांव के साथ जुडा हुआ है । प्रदेशके पूर्व मंत्री एवं सपा विधायक अरिदमन सिह द्वारा दर्शायी गयी दिलचस्‍पी इस स्‍वीकृति का कारण बतायी जा रही है। अपने निर्वाचन क्षेत्र के यमुना तटीय जिन गांवों को पर्यटन विकास संभावनाओं वाला मानते हैं उनमें बटेश्‍वर के साथ होलीपुरा भी शामिल रहा है।हवेलियों के गाव के रूप में भी यहां की एक विशिष्‍ट पहचान है।उल्‍लेखनीय है कि आगरा में प्रदेश का सबसे पुराना पर्यटन गांव बरौदा स्‍थित है, जिस समय यह पर्यटन गांव घोषि हुआ था उस समय प्रदेश सरकारकी कोई पर्यटन नीतिनहीं थी। गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने यहां अपनेस्‍तार ही काफी काम करवाये थे ।वैसे आगरा में जिन दो और गांवों को पर्यटक महत्‍व का का गांव माना गय था उनमें यमुना पार का कछपुरा तथा लडामदा गांव शामिल रहे हैं किन्‍तु कुछ हो नहीं सका।कछपुरातो अब महानगर सीमाके विस्‍तार में आकर गांव ही नहीं रहा है ,जबकि लडामदा को बिचपुरी के विकास के बाद महत्‍व मिलना ही बन्‍दहो गया।
38 हैरीटेज पौपर्टियां
उल्‍लेखीय है कि होलीपुरा बातहसील का बाह विकास खंड के तहत आने वाला गांव है,लगभग 8000हजार इसकी आबादी है।आगरा उदी राज्‍य राजमार्ग के बांयी ओर लगभग ढाई कि मी पर इसकी बसावट है।गांव के आबादी क्षेत्र से यमुना नी के बीच लगभग 2 कि मी की दूरी है, जसमें से अधिकांशत:यमुना के खादारी क्षेत्र के रूप है।गांव का 500 साल पुराना अपना इतिहास है, भदावर राज्‍य के काल में बटेश्‍वर का खास महत्‍व में रहने के दौर में होलीपुरा को भी महत्‍व मिलता रहा।गांव में 38 संपत्‍तियां हैरीटेज सूचीमें दर्ज होने लायक श्रेणी की हैं,यहां का इन्‍द्रजीत भावन इनमें सबसे महत्‍वपूर्ण माना जाता रहा है। संत हरीहरा नन्‍द जी का भी यहां स्‍िाान है,जो कि तीनदशक तक यहां रहे थे।


 विधायक राजा  अरिदमन सिंह , होलीपुरा जहां  खामोश खडी हैं                                                           'हैरीटेज लुक' की 38हवेलियों