22 मार्च 2016

ताज सिटी में स्कूल चलो अभियान गाओं गाओं तक

बच्चों को शिक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी - पंकज कुमार

आगरा। बच्चे देश के भविष्य है और इन बच्चों को शिक्षा दिलाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। आगरा के जिलाधिकारी पंकज कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान के सम्बन्ध में  कहा कि बच्चा किसी भी स्कूल में जाये, लेकिन पढ़े जरूर, इसके लिए 30 मार्च को सभी विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए ग्राम प्रधान एवं स्थानीय पंचायत का सहयोग प्राप्त करने के लिए निरन्तर सम्पर्क किया जाय। उन्होंने बताया कि 06 से 14 वर्ष के प्रत्येक बालक-बालिका को निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसके क्रियान्वयन के लिए प्रभावी प्रयास एवं सत्त अनुश्रवण की आवश्यकता है।