भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर ने अखिलेश यादव की सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा मंत्री ने कहा कि सपा सरकार जनता की मेहनत की कमाई का पैसा सैफई महोत्सव जैसे आयोजनों में खर्च करने में लगी हुई है। दयाशंकर ने कहा उत्तर प्रदेश की अगली सरकार भाजपा की होगी।
