27 फ़रवरी 2016

ताज सिटी में भी दौड़ेंगी बैंकॉक की तरह 'बाइक टैक्सियां '

ताज सिटी आगरा में भी जल्द ही लंदन,बैंकॉक और सेंट पोलो की तरह मोटरसाइकिल टैक्सियों चलाने का विचार है।बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए 'बाइक टैक्सियों'  चलाई जा रही हैं। इससे यात्रा की कीमत भी सस्ती पड़ेगी और जाम की परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। लखनऊ,वाराणसी और इलहाबाद में भी मोटरसाइकिल टैक्सियां चलाई जाएँगी। पर्यटक शहरों में इनके चलने से चक्के जामों में  बहुत  कमी हो जाएगी।