भारत के पासपोर्ट को 48 वे स्थान पर रखा गया
विश्व के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पासपोर्ट की सूची में जर्मन पासपोर्ट को 2016 में लगातार तीसरी बार फिर से पहला स्थान मिला है। 50 देशों की सूची में भारत के पासपोर्ट को 48 वे स्थान पर रखा गया है। अन्य यूरोपीय देशों के साथ अमेरिका, जापान और कनाडा के पासपोर्ट को भी काफी शक्तिशाली बताया गया है। 174 वीजा-मुक्त देशों के साथ शीर्ष स्थान पर स्वीडन का पासपोर्ट रहा। स्वीडन में पासपोर्ट प्राप्त करने में 43 डालर की फीस लगती है। वहां एक घंटे के भीतर नागरिकों को पासपोर्ट दे दिया जाता है। फिनलैंड का नाम रहा दूसरे नंबर पर, जर्मनी तीसरे, ब्रिटेन चौथे और अमरीकी पासपोर्ट को पांचवे स्थान पर रखा गया।
