उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला कछुओं की तस्करी करने का अड्डा बनता जा रहा है। मैनपुरी से कछुओं की तस्करी की मिली शिकायतों पर वन विभाग तथा पुलिस के अधिकारीयों के एक संयुक्त दल ने मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में छापा मारकर दुर्लभ प्रजाति के 810 कछुओं को बरामद कर लिया। बताया जाता है पिछले चार माह के दौरान मैनपुरी के कई स्थानों से बड़ी संख्या में कछुए पहले ही बरामद किये जा चुके हैं । पुलिस द्वारा कछुओं की तस्करी के सम्बन्ध में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
