विश्व प्रसिद्ध ताज सिटी को स्मार्ट सिटी बनाने के लक्ष्य में बढ़ते आगरा के युवा 'इंडिया राइजिंग' ने सफाई, जागरूकता व सुंदरीकरण के अभियानों की अपनी श्रृंखला को आगे बढाते हुए सुभाष पार्क तिराहा क्षेत्र में अपना सफाई सौन्दर्यकरण व जागरूकता अभियान चलाया। ज्ञात हो कि राजस्थान से आगरा आने वाले पर्यटक इसी मार्ग को अपनाते हैं।इस कार्यकर्म से प्रभावित हो कर वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने भी अभियान में हाथ बटाया. आज टीम को अपने अभियान में नगर निगम के ट्रैक्टर ट्रॉली व टीम का भी अच्छा सहयोग मिला।...
सौन्दर्यकरण कार्यक्रम में इंडिया राइजिंग टीम के सदस्य अनिल कपूर, अमित पाल, मुनि सिसोदिया, मनोज राजपूत, लालाराम तेंगुरिया, हेमंत गौड़, अश्वनी शाल्य, अमर अवस्थी, यतीन्द्र सिसोदिया, योगेश कुमार, संदीप अग्रवाल, उमेश कुमार, अमिताभ गुप्ता, विशाल, सिद्धि कपूर, वंदना कक्कड, फातिमा खान, खुशबू कुशवाहा, सोमा कश्यप, मीनू कुशवाहा, मुनेन्द्र सिंह, विकास सिंह, विशाल रायजादा, विवेक शर्मा, नितिन जोहरी आदि शामिल रहे।
