23 फ़रवरी 2016

क्वालिटी ऑफ़ लाइफ के लिए विएना रहा दुनिया का नंबर एक शहर

क्वालिटी ऑफ़ लाइफ को नज़र रखते हुए ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना को दुनिया का  सबसे आकर्षक शहर माना गया। जो विदेशी लोग वहां बस गए वे इस शहर को नहीं छोड़ना चाहते है। विएना में रहने वालों की संख्या करीब  18 लाख है। इस  सर्वेक्षण में भारत का कोई भी शहर स्थान ना पा सका। ज्यूरिख, ऑकलैंड, म्यूनिक व वैंकुवर जैसे सुन्दर शहरों को भी  विएना के बाद क्वालिटी ऑफ़ लाइफ के लिए बहुत अच्छा बताया गया। विश्व  आकर्षण के प्रमुख शहर  लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क टॉप 30 में स्थान नहीं हांसिल कर सके।