28 जनवरी 2016

अब पासपोर्ट मिलेगा सिर्फ एक हफ्ते में

सुषमा स्वराज 
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा कि अब भारतीय नागरिक सिर्फ एक हफ्ते में पासपोर्ट हांसिल कर सकेंगे। इसके लिए चार डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी। आई कार्ड , पैन कार्ड,आधार कार्ड और क्रिमिनल केस न होने का एफिडेविट। आधार कार्ड के जरिये पासपोर्ट के  आवेदनकर्ता की जांच पासपोर्ट सेवा केंद्र में उसकी उपस्थिति में की जा सकेगी। अब तक इस प्रकिृया में कई महीने लग जाते हैं। इस ऐतिहासिक परिवर्तन से  भविष्य में भारतीय नागरिक भी दूसरे देशों तरह  पासपोर्ट जल्दी लेकर आसानी से घूम सकेंगे।