--यमुना आरती
स्थल तक स्केटिंग करके पहुंचे
आगरा: एतमाउददौला
व्यू पॉइंट पार्क पर नन्हे मुन्ने स्कैटर्स ने यमुना आरती स्थल पर नदी को
प्रदूषण रहित और साफ़
रखने का संकल्प लिया. बच्चे हाथी घाट से एतमाउददौला व्यू पॉइंट पार्क तक
स्केटिंग करके पहुंचे। , उनके साथ यमुना बचाओ के पोस्टर्स थे. रैली को समाज सेवी विनोद
बंसल ने हरी झंडी दिखा कर शुरू किया।
![]() |
| (यमुना को बचाओ ) |
सड़क के दोनों तरफ लोगों ने रुक कर बच्चों को
शाबाशी दी और उनके जोश को सराहा...
. विनोद बंसल ने कहा की नयी पीड़ी को यमुना सफाई अभियान से जुड़ना होगा. नदी को हर हालत में भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है.संचालन सुनयन चतुर्वेदी ने किया.बच्चों को संजय श्रीवास्तव और ऋतू श्रीवास्तव डायरेक्टर नई एरा स्केटिंग संस्थान ने प्रशिक्षित किया था.अधिवक्ता कुलदीपनरायण लाल के नेतृत्व में रैली निकली गयी.आरती स्थल पर सर्वश्री डॉ देवाशीष भट्टाचर्य, ज्योति खण्डेलवाल, विशाल झा, शैलेन्द्र सिंह नरवार, शशिकांत उपाध्याय, रंजन शर्मा, पद्मिनी ऐय्यर, मोहन चौधरी सहित दर्ज़नों कार्यकर्ता सुपस्थित रहे. आरती श्री मथुराधीश जी मंदिर के गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय और जुगल किशोर ने कराई.

रिवर कनेक्ट अभियान के
ब्रज खण्डेलवाल ने कहा की आरती के जरिये समाज के हर वर्ग को यमुना नदी से जोड़ने की
मुहीम जारी है. नदी को प्रदूषण से सुरक्षित करने के प्रयास किये जा रहे हैं.