केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली 17 जनवरी,2016 को दो दिन के ब्रिटेन दौरे और उसके बाद 4 दिन के स्विट्जरलैंड दौरे पर रवाना हो रहे हैं। ब्रिटेन की अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन जेटली ब्रिटेन के राजकोष मंत्री जार्ज ओसबोर्न से सोमवार को मुलाकात करेगें। इन दौरान वे गोल्डमैन सैशे,मास्टरकार्ड और सीआईआई और कोटक महिंद्रा द्वारा आयोजित तीन अलग-अलग निवेशक बैठकों में भागीदारी करेगें। विचार विमर्श के दौरान श्री जेटली विशेष तौर पर ब्रिटेन के निवेशकों को भारत के विभिन्न क्षेत्रो में निवेश के अवसरों के संबंध में जानकारी देगें। वर्तमान सरकार ने गत डेढ़ साल में भारत को निवेश का आकर्षण बनाने के लिए...
कई कार्यक्रमों की शुरूआत की है। इन कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था अधिक पारदर्शी, स्थायी और भरोसेमंद बनी है। नए नीतिगत निर्णय तीव्र गति से ओर आशा के अनुरूप हुए हैं। अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में करों को यथासंगत बनाने, प्रक्रिया को आसान बनाने और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को खोलने जैसे कदम भी शामिल हैं। जेटली निवेशको को अवसरो का लाभ उठाने और भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगें। 