--सत्यमेव जयते संस्था निकालेगी दिग्दर्शिका , मिलेगी सेवा –प्रकल्पों की जानकारी
![]() |
| (सेवा ही श्रेष्ठधर्म) |
आगरा:ताज सिटी में जन कल्याण के कार्यों को समर्पित प्रमुख संस्थाएं,आगरा विकास मंच ,श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ,हैल्प आगरा, सेवा आगरा, लीड
आगरा, बैकअप आगरा,अग्रवाल महासभा,श्री गणेश निशुल्क जन सेवा ट्रस्ट, श्री नाथ जी
निशुल्क जल सेवा, श्री गुरू सिह संभा,माथुर
वैश्य महासभा सहित महानगर की प्रमुख संस्थाओं के द्वारा लगातार समाज सेवा
के कार्य किये जा रहे हैं । किन्तु सटीक जानकारी के अभाव में जरूररतमन्दों को मदद
के लिये भटकना पडता है। आये दिन की इस जरूरत को पूरा करने के लिये ‘सत्यमेव जयते’ संस्था के..
द्वारा वर्ष 2016 से एक नई पहल करते हुए ‘दिग्दर्शिका प्रकाशित करने जा रही है। जिसमें उपरोक्त संस्थाओंके अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के लिये सक्रिय संस्थाओं ,सेवा प्रकल्पों, समाज सेवियों, व भामाशाहों (उदारमानी आर्थिक योगदान आदि देनेवाले) की आधिकारिक जानकारियां होंगी।

‘सत्यमेव
जयते’ के ट्रस्टी एवं प्रमुख समाज सेवी अशोक गोयल ने सभी
समाज सेवी संस्थाओं और सेवाओंके संचालकों व मन्वयकों से अपेक्षा की है कि वे वे
जल्दी से जल्दी अपने सेवा प्रकल्पों के नवीनतमविवरण व संपर्क के पते , सत्यमेव जयते के सी-9/11,कपडा मार्किट निकट बैंक
आु बडौदा संजय प्लेस पर भिजवादे जिससे कि उन्हे डायरैक्ट्री में शामिल किया जा
सके। संस्थाओं के द्वाराअपने विवरण:--satyamevjayateagra@gmail.com पर भी मेल कर भेजे जा सकतेहैं। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 0—9319109553 अथवा 0—9358057729 पर भी संपर्क
किया जा सकता है।
--कुमार ललित
--कुमार ललित