2 जनवरी 2016

शराब की दुकान पर स्‍वतंत्रता सेनानी चिम्‍मन लाल जैन की धरना

(शराब की दुकान पर स्‍वतंत्रता सेनानी
चिम्‍मन लाल जैनकी  धरना
 )

आगरा:मूवमेंट अगेंस्ट एडिक्शन के तत्वाधान  मे गांधीवादी स्वतंत्रता  सेनानी  चिम्मन लाल जैन के द्वारा राजपुर चुंगी स्थिंत गोल मार्किट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर धरना देकर काफी देर तक दुकान  बन्द करवाई रखी।बाद में मुश्किल से इसका फड दुबारा खुल सका। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि  दूकान पूरे राजपुरक्षेत्र में नशेबाजों की आवाजाही के कारण अवांछनीय गतविधियों का कारण बनी हुई है।दूकानदार सरकारी नियमों की..

अनदेखी कर इसे संचालित कर रहा है।इससे सिर्फ 50 मीटर दूर ही पर ही एक स्कूल दो दशक से पूर्व संचालित है।गांधीवादी नेता के द्वारा धरना देने की सूचना मिलते ही क्षेत्र की महिलाओ का धरना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। काफी समय तक चले इस धरने में मुस्लिम समाज की महिलाओं की बडी संख्याा में भागीदारी थी। धरना स्थल पर हुई सभा के बीच शराब  हटाओं  देश बचाओष का नारा बार बार गूंजता रहा।धरने मे पूर्व सेवा निवृत अधिकारी ब्रज किशोर शर्मा ,अमिताभ गुप्ताक, बाल ब्रह्मचारी ष्लव पडितजी आदि की स्था्नीय नागरिकों के साथ सक्रिय भागीदारी रही।