2 जनवरी 2016

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा

नई दिल्‍ली : दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर 30 मिनट तक मुफ्त वाई-फाई  सेवा शुरू कर  दी है। 30 मिनट  बाद  वाई-फाई इस्तेमाल करने पर  शुल्क देना होगा । इंटरनेट  वाई-फाई सेवाओं के लिए डीएमआरसी और रेल टेल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के बीच  मई 2015 में सहमति हुई थी।  डीएमआरसी के अनुसार वाई-फाई सेवाओं के लिए आरम्भ में  पांच स्टेशनों का चयन किया गया है।  अगले दौर में  विश्वविद्यालय, केंद्रीय सचिवालय और हौजखास मेट्रो स्टेशनों  पर वाई-फाई सेवा उपलब्ध होगी।