31 जनवरी 2016

जहाँ पेट्रोल मिलता है पीने के पानी से सस्ता

(संयुक्त अरब अमीरात)
संयुक्त अरब अमीरात में तेल की कीमतों में भारी गिरावटों के बाद, पेट्रोल पीने के पानी सहित कुछ बुनियादी वस्तुओं की तुलना में सस्ता हो गया है।
 स्थानीय समाचार पत्र  के अनुसार मोटर ईंधन की कीमतों में  एक अभूतपूर्व स्तर तक गिरावट  आई  है। एक लीटर  पेट्रोल की कीमत  वर्तमान में 40 सेंट है । 1.5 लीटर एवियन  पानी की कीमत 2.15 डॉलर है। एक  लीटर पेप्सी 80 सेंट्स में मिल रहा है।