2 जनवरी 2016

‘लपका टू आपका’ के 28 ईमानदार आटो पायलट सम्‍मानित

अभिनन्‍दन कार्यक्रम में डा नवीन गुप्‍ता व प्रो  अंजू जैन की खास तौर से की प्रशंसा
 आगरा: टूरिस्‍ट,ट्रैवलर और उनकों  सेवा प्रदाताओं के बीच व्‍यवहार में शुचिता व अनुशासन लाने को
( सम्‍मानित आटो पायलट व स्‍वतंत्रता सेनानी
 चिम्‍मन लाल जैन)
समर्पित संस्‍था लपका टू आपका के 28 ईमानदार आटो पायलटों, संस्‍था के संस्‍थापक हिन्‍दुस्‍तान कॉलेज मथुरा के डायरेक्टर  डा नवीन गुप्‍ता व आर बी एस कॉलेज आगरा की प्राध्‍यापक प्रो  अंजू जैन का नव वर्ष के पहले दिन  को राजामंडी स्‍टेशन के सामने के पार्क में स्‍वतंत्रता सेनानी चिम्‍मन लाल जैन...
के द्वारा प्रशस्‍ति पत्र, मोतियो की माला व तुलसी का पौध पदान कर सम्‍मान किया गया। श्री जैन ने लपका टू आपका के कर्त्‍तव्‍य परायण साबित होने को एक बडी उपलब्‍धि बताया तथा कहा कि उनके द्वारा परदेसियों के द्वारा छोड गये सामान को उनतक पहुंचाकर बहुत ही बडा काम किया गया है, निश्‍चित रूप से इससे देश् की विदेश में प्रतिष्‍ठा बढी है।श्री जैन ने डा नवीन गुप्‍ता व प्रो  अंजू जैन की खासतौर से प्रशंसा की जिन्‍होंने आटो पयलटों को संगठित कर भटकन के दूर कर सही दिशा दिये जाने का कार्य किया।

इस अवसर पर प्रकृति प्रेम  संस्‍था के अध्‍यक्ष श्‍याम पैंगोरिया ने लपकाटू आगरा की उपलब्‍धियों का परिचय देते हुए कहा कि इसके सदस्‍यों के दायित्‍व निर्वाहन से विदेशों में देश खासकर आगरा की साख और सम्‍मान को बल मिलाहै। जो कि अपने आप में गव का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान कुमार ललित ने कविताओ का पाठ किया ।सर्वरी शैलेन्‍द्र शर्मा, सुदर्शन दुआ, पंकज पंकजअग्रवाल, बाल योगी, हैल्‍प लाइन के मुकेश जैन, अभिषेक वार्षणेय, मातृ छाया के राधा किशन गुप्‍ता, निहाल सिह जैन, ऐड्रयून प्रसाद, अनिल अरोडा संघर्ष, आंशिका पैंगोरिया, पूजा शर्मा ,प्रो  शांतनु कुमार साहू, डा अभिलाषा सिह, निवेदिता शर्मा तथा अजय कुमार आदि विशिष्‍ठ उपस्‍थितों में शामिल थे।