चेन्नई : रतन टाटा ने कहा कि यदि हमारे देश और चमकना है तो लोगों को स्वयं निर्णय करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।‘असहिष्णुता’ के सम्बन्ध में रतन टाटा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी को क्या करना है, इसका निर्णय लेने की आजादी उसे होनी चाहिए। लोग क्या करें या क्या न करें, इससे सरकार को दूर रहना चाहिए। ऐसा होने से हमारे देश की छवि विश्व में अच्छी होगी। उन्होंने कहा सरकार नज़र रख सकती है, लेकिन यह बताना उचित नहीं है कि लोग क्या करें।
