--चिम्मन लाल जैन ने एक पहल कार्यक्रम में लिया भाग
आगरा:स्वतंत्रता
सेनानी श्री चिम्मन लाल जैन ने अपने नशाबन्दी आंदोलन के तहत व्यापक
![]() |
| (पर्यटनउद्यम के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान जेपी पैलेस होटल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मूवमेंट अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन के अनिल शर्मा,श्रीचिम्मन लाल जैन एवं राजेन्द्र सिह) |
जनसंपर्क अभियान
के तहत गतदिवस जे पी पैलेस होटल पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजन में भाग
लेकर महिला सशक्ति करण के लिये की जा रही कोशिशों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की
। उन्होंने कहा कि नशाखोरी की आदत के कारण परिवार की महिलायें ही सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। सामाजिक संगठन ‘एक पहल’ के
सहयोग से फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस होटल के परिसर में आयोजित ‘रन फार हर’ को सामायिक जरूरत के अनुरूप एक प्रेरक कार्यक्रम बताया।
सहयोग से फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस होटल के परिसर में आयोजित ‘रन फार हर’ को सामायिक जरूरत के अनुरूप एक प्रेरक कार्यक्रम बताया।
श्री
चिम्मन लाल जैन ने ‘आगरा समाचार’ को बताया कि जे पी समूह की कारोबारी गतविधियां तो अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं
हीं किन्तु उनसे भी अधित महत्वपूर्ण ग्रुप की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता
है। उन्हों ने उम्मीद जतायी कि अन्य व्यवसायिक सगठन खास करके जो टूरिज्म से भी
जुडे हुए हैं इस प्रकार के कार्यक्रमों को अपने ‘सामाजिक सरोकारों’ के एजेंडे में जरूर स्थान देंगे।उन्होंने एक पहल के कॉर्डीनेटरों और जे
पी पॅलेस होटल के अधिकारियों की आयोजन से संबधित टीम का आभार जताया।
श्री
जैन ने इस अवसर पर अपने नशा विरोधी अभियान की चर्चा कर महात्मागांधी के बलिदान दिवस
के अवसर पर सेंटपीटर्स कॉलेज में आयोजित सेमीनार में भाग लेने के लिये आगृह भी किया।श्री
जैन के साथ ‘मूवमेंट अगेंस्ट एडिक्शन’ के
को’आर्डीनेटर अनिल शर्मा एवं पूर्व सैनिक संगठन के श्री राजेन्द्र
सिह भी उपस्थित थे। आगरा के पांच सितारा होटलों के इतिहास में संभवत-यहपहला अवसर था जहां के सीनियर एग्जीक्यूटिवों ने नकेवल नशेबाजी की बढती लत को रोकने के प्रति चलरहेकिसी अभियानके महत्वको न केवल स्वयं स्वीकारा बल्कि धोती और टोपी में अपनेपरिसरमें पहुंचे किसी कट्टर गांधीवादी को पूरी तनमन्यता के साथ सुना।
सुश्री गीत देंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
सेंटपीटर्स
कॉलेज में महत्मा गांधीके परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित ‘नशा विरोधी सेमीनार ‘ में भाग लेने आ रहीं सुश्री गीत नशाविरोधी विचार अभिव्यक्तियों
के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगी। पैरों के कारण व्हील चेयर का इस्तेमाल
करने वाली सुश्री गीत टेलीविजन के कई लाइव शो में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तार पर जनमानस
को झकझोर चुकी हैं और विकालांगता से प्रभावितों के लिये प्रेरक व्यक्तित्व बनजाने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की प्रतीक के रुपमें भी सम्मानित की जाती हैं।
