Ratan Tata लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ratan Tata लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

10 अक्टूबर 2024

रतन टाटा और आगरा का टैक्सी ड्राइवर

 


( By Rajeev Saxena ) आगरा। अमर होटल आगरा के नजदीक एक एंबेसडर कार टैक्सी खड़ी होती थी। जिसे एक बुजुर्ग  ड्राइवर  चलाते थे। मैं कई बार इस टैक्सी में दिल्ली गया था। यह ड्राइवर साहब हर बार कहते थे आप जिस टैक्सी में बैठे हैं , इसमें रतन टाटा भी बैठ चुके हैं। वह बताते थे टाटा बहुत सज्जन और  दयालु थे।ड्राइवर साहब कहते थे कि यह दृश्य मेरे दिमाग में हमेशा घूमता है , उनकी दयालुता में कभी नहीं भुला सकता। कहानी इस तरह की थी।  एक बार यह अम्बसडर कार एक कस्टमर को लेकर लखनऊ गई थी। कस्टमर को छोड़कर अम्बेस्डर सड़क पर खड़ी थी। टाटा अपने होटल से निकलकर , अपनी लम्बी चौड़ी डीलक्स कार में न बैठकर थोड़ी दूर बाहर पैदल चले और अचानक इस एम्बेस्डर कार में बैठ गए और बोले चलो। अचानक रतन टाटा का बैठना ड्राइवर के लिए के लिए यादगार बन गई। शायद ये ड्राइवर अब नहीं रहे। उतरते समय टाटा ने उन्हें परिवार के लिए अच्छा इनाम भी दिया था। 

23 दिसंबर 2016

रतन टाटा ने चुप्पी तोड़ी और कहा वास्तविकता सामने आएगी

काफी समय से चुप चल रहे रतन टाटा आखिर बोले कि मेरी  छवि को बिगाड़ने की निश्चित कोशिश की गई है किन्तु वास्तविकता सामने अवश्य आएगी। 24 अक्तूबर को साइरस  मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से अचानक हटाकर  रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन पद सँभालने  की जिम्मेदारी दी गई थी। टाटा कैमिकल्स के शेयर होल्डर्स की मीटिंग में बोलते हुए  रतन टाटा ने कहा कि  मिस्त्री चेयरमैन पद से हटाए जाने के विरुद्ध जंग कर  रहे हैं। पिछले दो महीनों से  मेरी  और  टाटा समूह की छवि  को नुकसान पहुंचाने पूरी कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि रतन टाटा और साइरस  मिस्त्री के बीच बयानों की खींच तान जारी है। 

26 जनवरी 2016

रतन टाटा लोगों की आज़ादी के पक्ष में

चेन्नई :  रतन टाटा ने कहा कि यदि  हमारे देश और  चमकना है तो लोगों को स्वयं  निर्णय करने की स्वतंत्रता  होनी चाहिए।‘असहिष्णुता’ के सम्बन्ध में  रतन टाटा ने विचार व्यक्त करते हुए  कहा है कि किसी को क्या करना है, इसका  निर्णय लेने  की आजादी उसे होनी चाहिए।  लोग क्या करें या क्या न करें, इससे  सरकार को दूर रहना  चाहिए। ऐसा होने से   हमारे देश की छवि विश्व में  अच्छी होगी। उन्होंने कहा  सरकार नज़र रख  सकती है, लेकिन यह बताना उचित नहीं है  कि लोग क्या करें।