26 जनवरी 2016

ऐश्वर्या राय खास आकर्षण रहीं फ़्रांस्वास होलांद के विषेश भोजन में

ऐश्वर्या राय बच्चन ने  फ्रेंच प्रेजिडेंट फ़्रांस्वास होलांद के सम्मान में  फ्रांस के राजदूत द्वारा दिए गए   विषेश भोजन में  भाग लिया। वह लाल रंग की बनारसी साडी पहन कर आई थीं। भोजन पर वह खास आकर्षण बनी रहीं। ऐश्वर्या पिंक पैंथर २ की शूटिंग के लिए पेरिस गई थीं। बताया जाता है कि उन्हें फ्रांस से काफी लगाव है। फ्रांस के कैन फिल्म फेस्टिवल में वह कई बार  अतिथि बन  चुकीं हैं।