भारत में 13 करोड़ फेसबुक उपभोक्ता
![]() |
| मार्क जुकरबर्ग ने किया ताजमहल का दीदार |
आगरा: ताजमहल मेरी मेरी उम्मीद से बढ़कर अद्भुत है, यह शब्द थे "सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के। मार्क जुकरबर्ग ने आगरा शहर में ताजमहल का दीदार किया। वह विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की खूबसूरती से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने प्यार के स्मारक ताजमहल के समक्ष खिंची अपनी तस्वीर को फेसबुक पर साझा किया। "मैं कल (बुधवार को)अपने टाउनहॉल प्रश्न उत्तर के लिए भारत में हाज़िर हूं और मैंने ताजमहल जाने का फैसला किया था. मैं इसे देखने की भारी जिज्ञासा रखता था. "
