26 अक्टूबर 2015

यूपी के राज्यपाल को हटाया जाने की समाजवादी पार्टी की मांग

लखनऊ : प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उ प्र के राज्यपाल राम नाईक द्वारा उठाए गए सवालों से नाराज़ होकर सपा ने उनके  खिलाफ मोर्चा शुरू दिया. समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राज्यपाल राम नाईक  पर संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने  कहा कि केंद्र सरकार को अपने पद की गरिमा के खिलाफ काम कर रहे राम नाईक को तत्काल राज्यपाल के पद से हटाकर केंद्रीय मंत्रिमंड़ल में शामिल कर लेना चाहिए.