27 अक्टूबर 2015

संयुक्त अरब अमीरात में जाली भारतीय नोटों की भंडार

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जाली भारतीय नोटों की भरमार बताई जाती है । बैंकों ने  ग्राहकों को इसके प्रति आगाह किया है। ये जाली नोट  भारतीय मुद्रा से मिलते जुलते  हैं।स्थानीय अख़बारों के  अनुसार इन जाली नोटों की छपाई इतनी अच्छी है कि  कर्मचारियों के लिए भी इन्हें पकड़ने में  मुश्कलातें हो गई हैं । बताया जाता है कि हाल में शारजाह की विदेशी मुद्रा विनिमय कंपनी को यूएई सुप्रीम कोर्ट ने जाली मुद्रा मामले में बरी किया है।