25 अक्टूबर 2015

पार्किंग विवाद को लेकर आगरा में पीटा महिला पुलिस अधिकारी को

आगरा:फिरोजाबाद जिले की  एक महिला सब-इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी देवी को  पार्किंग विवाद को लेकर  आगरा में पीटा गया। बताया जाता है कि कार पार्किंग को लेकर  एक दुकानदार के साथ गरमा गर्मी होने पर बात आगे बड़ गई। वह एक अस्पताल में अपने  रिश्तेदार  को देखने के लिए आईं थीं।
दुकानदार और उसके रिश्तेदारों ने महिला पुलिस अधिकारी की  सदर बाजार इलाके में पिटाई कर दी ।पुलिस ने बताया कि ऍफ़ आई आर  दर्ज करा दी गई  है और सम्बंधित लोगों  को गिरफ्तार कर लिया गया है।