--प्रदर्शित फिल्मों में ‘ताज और यमुना हैरीटेज’ फिल्म भी शामिल
![]() |
| (यमुना फिल्म फैस्टेविल:टकटकी लगये दर्शक देखते रहे फिल्में) |
आगरा 25 अक्टूबर २५ ‘रिवर
कनेक्ट’ अभियान के तहत जारी यमुना आरती
कार्यक्रम ने आज २०५ दिन पूरे किये. इस अवसर पर यमुना फिल्मोत्सव का आयोजन किया
गया.
शैलेन्द्र नरवार द्वारा निर्मित यमुना आरती की फिल्म की सी डी
का विमोचन किया गया. नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित ताज महल और यमुना हेरिटेज
फिल्म भी दिखाई गयी.
डॉ सी आर रावत, हार्ट स्पेशलिस्ट, ने
यमुना आरती के माध्यम से जनता को जगाने की मुहीम को गति और दिशा देने के लिए और
ज्यादा प्रयासों की जरूरत बताई. आरती ने जान मानस में यमुना के बारे में आक्रोश और
चिंता पैदा की है. इस अभियान को सभी की मदद की जरूरत है.आज आरती में बड़ी संख्या में यमुना भक्तों ने भाग लिया. डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, पंकज सक्सेना, गन्नो पाण्डेय, आधार शर्मा, रंजन शर्मा, ज्योति खण्डेलवाल, सदानंद भट्ट, विशाल झ, डॉ आनंद राय, अम्बर विशाल, अविनाश रना, धीरज शुक्ल, शशि कांत उपाध्या, सुन्यं चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे.
रिवर कनेक्ट अभियान के ब्रज खण्डेलवाल ने सभी को धन्यवाद दिया और अपील की क़ि आने वाले दिनों में यमुना शुद्धिकरण अभियान में शामिल हों. ।यमुना आरती श्री मथुराधीश मंदिर के गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय और जुगल किशोर ने कराई.
