25 अक्टूबर 2015

अदनान सामी को भारतीय नागरिकता मिलने की सम्भावना

मुंबई :लाहौर में जन्मे, 2001 में पहली बार  भारत आए तथा 15 सालों से भारत में निवास कर रहे लोकप्रिय  पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को  भारतीय नागरिकता मिलने की सम्भावना है । पाकिस्तानी गायक  दो बार भारत की नागरिकता के लिये आवेदन दे चुके  हैं। इससे पूर्व  भारत सरकार ने  अगस्त में ही अदनान को जब तक चाहें भारत में मंजूर कर दिया था ।  २००१ से  वह  वीजा एक्सटेंशन करवा रहे हैं।अदनान सामी ने कहा, मैं इस देश से जुड़ाव महसूस करता हूं और भारत  मेरे लिए यह एक घर की तरह है।