उ प्र में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए, स्काई वाल्ट्ज के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार 14से 16 नवंबर तक ताज शहर आगरा में ताज गुब्बारा महोत्सव की मेजबानी करेगी ।महोत्सव में अमेरिका, स्पेन और जर्मनी,ब्रिटेन आदि सहित 15 देशों के गुब्बारे देखने को मिलेंगे । गर्म हवा के गुब्बारों की उड़ान दुनिया भर में शोहरत प्राप्त कर रही है।
अमृत अभिजात, उत्तर प्रदेश पर्यटन सचिव ने ताज गुब्बारा महोत्सव के बारे में में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने एडवेंचर टूरिज्म से संबंधित पर्यटन गतिविधियों हमेशा बढ़ावा दिया है जैसे वाटर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण काफी लोकप्रिय हैं। इसी तहत पर्यटकों के लिए गर्म हवा के गुब्बारों की उड़ान शुरू कर रहे हैं। इस महोत्सव के जरिये उत्तर प्रदेश राज्य को विश्व स्तर के गुब्बारों का केंद्र बनाने की दिशा में पहला कदम है।
