23 अक्टूबर 2015

दो दि‍वसीय ‘फैमिली फैस्ट’ में मनोरंजन के साथ जमकर हुई खरीदारी

--शनि‍वार को होंगे बच्‍चों के टेलैट शो और गेम

(कम्‍पलीट फैस्‍ट का पुष्‍पा बंसल,शशि‍ अग्रवाल और ज्‍योति‍षाचार्य
ऊषा पारीक ने फीता काट कर 'फैमली फैस्‍ट'का कि‍या उद्घाटन।)
आगरा:उत्‍सव समि‍ति‍ के द्वारा होटल जे पी पैलेस में  आयोजित ‘कम्पलीट फैमिली फैस्ट’ का हर्षोल्‍लास और जोश मय वातावरण में आयोजन संपन्‍न हुआ। थीम के अनुरूप जहां  महि‍लाओं को  अपने पंसद की कुर्ती और ज्वैलरी खरीदने का मौका रहा वहीं बच्‍चे  पर्यावरण विषय पर ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कल्पाओं को आकार और रंग देने में मशगूल रहे।। गीत संगीत
की सुरमयी अभि‍व्‍यक्‍ति‍यों का आनंन्‍द लेने का भी आयोजन के तहत संगीत संध्‍या के रूप में आयोजन था।  पूर्व में उत्सव समिति के इस आयोजन का उद्घाटन संस्था की सदस्य पुष्पा बंसल, शशि अग्रवाल व ज्योतिषाचार्य ऊषा पारीक ने फीता काटकर किया।।
इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमति ऊषा पारीक ने कहा कि आर्थिक पहलू से देखें तो इस तरह की प्रर्दशनि‍यां  महिलाओं के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म बनकर उभर रहीं हैं। उन्होंने ड्राइंग पेंटिंग में हिस्सा लेने वाले बच्चों की प्रतिभा को भी खूब सराहा। संस्था की संयोजिका दीपाली अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।   
दुबई की कुर्तियां, कश्मीर की शॉल व गरम कपड़े और जयपुर पोलकी ज्वैलरी के अलावा वृंदावन की भगवान की पोशाकों की स्टॉल आकर्षण का खास केन्‍द्र रहे। महिलाओं ने दीपावली के लिए बंदनवार, डिजायनर दीए, डेकोरेटिव सामान की जमकर खरीदारी की। बच्चों के लिए टैलेन्ट शो और आकर्षक गेम भी आयोजित किए गए। ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में तनिषा, दर्शना अग्रवाल, वेदान्ती गुप्ता व सीनियर वर्ग में भानू प्रताप, अलीषा व अवनी गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर होटल एंड रेस्टरां एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल, किरन शर्मा, डॉ. मंजू गुप्ता आदि उपिस्थत थे।
संयोजिका दीपाली अग्रवाल के अनुसार 24 अक्टूबर को आकर्षक स्टॉलों के साथ शाम चार बजे बच्चों के लिए पपेट शो आयोजन के साथ ही बच्चों के लिए टैलेन्ट शो व गेम भी आयोजित किए जाएंगे।