23 अक्टूबर 2015

यंग इंडिया मामले में फंसे राहुल और सोनिया गांधी, ब्लैक मनी के लेन-देन का आरोप लगाया बीजेपी ने

यंग इंडियन कंपनी और नेशनल हेराल्ड के बीच हुए 90 करोड के लेनदेन का मामला सोनिया गांधी और  राहुल गांधी को घेरते हुए नज़र आ रहा है । भाजपा ने इसे सीधे-सीधे ब्लैक मनी और मनी लांड्रिंग का मामला बताते हुए  कांग्रेस से पूछा है कि आखिर इसमें सत्यता  क्या है?
इसी हफ्ते यंग इंडियन कंपनी और नेशनल हेराल्ड के बीच करोडों रुपये के लेनदेने में अनियमितता से जुडे तथ्य प्रेस की चर्चा  में हैं।ज्ञात होगा कि नेशनल हेराल्ड का मामला पहले से ही अदालत में है, और भाजपा नेता सुब्रहमण्य स्वामी ने दावा किया है कि 6 नवंबर को वो इस मामले में कुछ अहम और ठोस सुबूत अदालत के सामने रखेंगे।