8 नवंबर 2015

बिहार में महागठबंधन ने भाजपा को दिया जबरदस्त झटका

 नितीश लालू की फिर  लौंटी मुस्कानें 

बिहार विधानसभा चुनाव में  महागठबंधन ने 178 सीटों पर जीत हांसिल  की है, जबकि एनडीए गठबंधन 58 से कुछ ज्यादा सीटें जीतता नज़र आ  रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फ़ोन पर दी बधाई दी और  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, हम बिहार के जनादेश का सम्मान करते हैं।

 कांग्रेसी नेता संजय निरूपम ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार पर विश्वास पर जताया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के भी बेहतर प्रदर्शन की बात कही। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने जनता का फैसला स्वीकार करते हुए  कहा कि हर चुनाव किसी भी राजनैतिक पार्टी के लिये एक सीख होती है। बिहार में महागठबंधन नेता चिराग पासवान ने कहा कि जनता के विश्वास को बनाये रखते हुये हम 5 साल तक राज्य के विकास के लिये काम करेगें।