8 नवंबर 2015

स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक ने की यमुना आरती

--आगरा में रहे अपने कार्यकाल में यमुना सफाई के लि‍ये कर चुके हैं पयास

आगरा :पूर्व नगरायुक्‍त बाबा हरदेव सिंह ने शनि‍वार को एतमाउददौला व्यू पॉइंट पार्क पर यमुना की आरती कर शुद्धिकरण की
(पूर्व नगरायुक्‍त हरदेव सि‍ह ने की यमुना आरती)
मुहीम को अपना समर्थन दिया और भविष्य में यमुना को संरक्षित करने के हर प्रयास के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करने का आश्वाशन दिया.

आरती के उपरांत आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए बाबा हरदेव सिंह ने अपने आगरा प्रवास के दौरान मशहूर बिलौंटा काण्ड से जुडी यादों का जिक्र किया, वाराणसी में गंगा को साफ़ करने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला.
वर्तमान में बाबा स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक हैं. 
रिवर कनेक्ट अभियान के
ब्रज खण्डेलवाल ने बाबा का स्वागत करते हुए यमुना आरती के द्वारा लोगों को यमुना नदी से जोड़ने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया तथा ताज महल की सुरक्षा के लिए यमुना में निरंतर जल प्रवाह बने रहने की जरूरत बताई. 
गोष्ठी का संचालन शैलेन्द्र सिंह नरवार ने किया. श्रवण कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
आज सर्वश्री रंजन शर्मा, नरेश पारस, सुनयन चतुर्वेदी, शशि कांत उपाध्या, अंशु देवी, दीपक राजपूत, राहुल राज, विनोद यादव, मनीष खण्डेलवाल, राधेय गुरु, ब्रजेश श्रोत्रिय आदि इस अवसर पर उपस्थितों में शामि‍ल थे।  यमुना आरती श्री मथुराधीश जी मंदिर के गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय और जुगल किशोर ने कराई.