22 जून 2021

'थेलेसेमिया' ग्रसित बच्‍चों के लिये विद्यार्थी परिषद के एक्‍टिवस्‍ट ने किया रक्‍तदान

 --कोरोना काल में रक्‍तदान शिविर और भी अधिक प्रासंगिक:नन्‍दनी सिह

रक्‍तदान शिविर के सहभागी ए बी वि पी एक्‍टविस्‍ट। 

कोरोना संक्रमण के बीच छात्रनेता व आगरा:समाजसेवी बालकृष्ण श्रीवास्तव की पहल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्‍वावधान में 'थैलेसीमिया' से ग्रसित बच्चों के लिए लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमे कुल 15 यूनिट एकत्रित की गई। बालकृष्ण श्रीवास्तव ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

आगरा शहर में थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को इस कोरोना आंशिक कर्फ्यू के बीच रक्त की बेहद जरुरत पड़ रही है क्योंकि उन्हें आजीवन प्रत्येक माह 2-3 यूनिट रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। किसी भी बच्चे को रक्त की उपलब्धता न होने के कारण परेशान न होना पड़े इसीलिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया

भारत रक्षा मंच आगरा ' अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ' बना सहभागी

   --योग अभ्‍यासियों  का किया लाइव प्रदर्शन,सदस्‍यों ने बेबीनॉर में साझा किये अनुभव

भारत रक्षा मंच:पूरे मनोयोग से योग

आगरा भारत रक्षा मंच जिला आगरा द्वारा सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जूम ऐप के माध्यम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारत रक्षा मंच ने 10 दिवसीय  योग सप्ताह का भी आयोजन किया था  जिसमें  एक घंटा प्रतिदिन योग सिखाने का कार्य  योगाचार्य  श्री अंकित मल्होत्रा जी  ने  नए प्रशिक्षुओं को  योग का महत्व बताते हुए योगाभ्यास कराया श्री अंकित जी ने कहा कि  योग करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं  कुछ योगासन ऐसे हैं जो किसी भी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं उन्होंने यह भी बताया कि  योग से गंभीर बीमारियों का इलाज भी किया जा सकता है इसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करीब 40 से अधिक प्रशिक्षुओं को  योग सिखाया गया

इस अवसर पर मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रही जिसमें  प्रमुख रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ सुधीर  शर्मा ने बताया कि योग का महत्व आजकल हर युवा वर्ग भी समझ रहा है जिसके कारण योग शिविरों में संख्या बढ़ती जा रही है युवाओं का योग के प्रति लगाव  बड़ा है और योग शिविर में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं योग का महत्व आज पूरी दुनिया में लोग समझ रहे हैं योग का असर

अगले महीने लगभग 20 - 22 करोड़ खुराक होंगे

 

नई दिल्ली - नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को खोलने और सामान्य काम फिर से शुरू करने में सक्षम बनाने के लिए तेजी से टीकाकरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने हमें अपना दैनिक कार्य करने, अपने सामाजिक जीवन को बनाए रखने, स्कूल खोलने, व्यवसाय खोलने, अपनी अर्थव्यवस्था की देखभाल करने की आवश्यकता है; हम यह सब तभी कर पाएंगे जब हम तेज गति से टीकाकरण करने में सक्षम होंगे।

भारत में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्य्क्ष  डॉ. एन. के. अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि वैक्सीन की उपलब्धता के संबंध में कोई समस्या नहीं होगी,हमारे पास अगले महीने लगभग 20 - 22 करोड़ खुराक होंगे।डॉ. अरोड़ा ने यह भी आश्वासन दिया कि टीकाकरण अभियान पहाड़ी, आदिवासी और बहुत कम आबादी वाले क्षेत्रों सहित देश के हर कोने में  सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा अच्छी तरह से फैला हुआ है।

20 जून 2021

महामारी के दौरान विश्व स्तर पर योग के प्रति उत्साह में वृद्दि हुई

 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महामारी के दौरान योग की भूमिका के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में योग लोगों के लिए एक शक्ति और आत्मविश्वास का साधन सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान देशों के लिए योग दिवस को भूलना आसान था क्योंकि यह उनकी संस्कृति का आंतरिक अंग नहीं है, परन्तु इसके विपरीत, विश्व स्तर पर योग के प्रति उत्साह में वृद्दि हुई है।

प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने में दृढ़ता,योग के प्रमुख घटकों में से एक है। जब महामारी से सामना हुआ तो कोई भी क्षमताओं, संसाधनों या मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं था। योग ने लोगों को विश्व भर में महामारी से लड़ने के लिए आत्मविश्वास और क्षमता बढ़ाने में सहायता की।