25 जून 2021

जलसंरक्षण के प्रति प्रभावी कदम और व्‍यपक दृष्‍टिकोण आवश्‍यक:होसबोले

 -- वैश्‍विक समन्‍वय और राष्‍ट्रीय सोच का दस्‍ताबेज है 'वाटर एन एलीमेंट आफ लाइफ '  

जलाधिकार फऊंडेशन के राष्‍ट्रीय राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्री गोपाल कृष्‍ण अगवाल
  की किताब का आर एस एस के सरकार्यवाह दत्‍तात्रेय होसबोले ने किया विमोचन।
 

आगरा:जलशक्‍ति मंत्रालय के गठन के बाद देश में मौजूद विपुल जलसंपदा के प्रबंधन और संरक्षण में व्‍यापक सुधार लक्षित किये गये थे,किन्‍तु जन जरूरतों के सापेक्ष ये सीमित ही रहे। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक (RSS) के  सरकार्यवाह दत्‍तात्रेय होसबोले ने कहा है कि जल के महत्‍व समय रहते समाज को समझना होगा, यह केवल संसाधन ही नहीं ,जीवन के लिये एक अनिवार्य जरूरत है।उन्‍हों ने कहा कि संस्‍कृत भाषा में जल का अर्थ होता है जीव या नदी ,व्‍यवहार में भी हम नदी को जल का पर्याय ही मानते हैं। 

उन्‍होंने उपरोक्‍त विचार

24 जून 2021

ई-ऑफिस ने प्रसार भारती के कामकाज को पूरी तरह बदल दिया

 

नई दिल्ली - तकनीक के उपयोग ने प्रसार भारती के कामकाज को पूरी तरह बदल दिया है। वहां काम की परिस्थितियां अब पहले जैसी नहीं रही क्योंकि दो साल से भी कम समय में दूरदर्शन, आकाशवाणी के 577 केन्द्रों और 22,348 कर्मचारियों ने ई-ऑफिस आधारित कामकाज के तरीके को अपना लिया है।

प्रसार भारती में ई-ऑफिस के माध्यम से अच्छी तरह से स्थापित सूचना – प्रौद्योगिकी  आधारित कार्य संरचना इस महामारी के दौरान उस समय सुविधाजनक साबित हुई जब देशभर के कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद कई तरह की सीमाओं के भीतर रहकर काम करना पड़ा।

प्रसार भारती के कामकाज को अधिक कुशल और कागज-रहित बनाने के दृष्टिकोण के साथ, अगस्त 2019 में ई-ऑफिस की शुरूआत की गई थी। देशभर में प्रसार भारती के 577 केन्द्रों में से 10 प्रतिशत ने 2019 (अगस्त-दिसंबर) में ई-ऑफिस को अपनाया, 2020 में 74 प्रतिशत ने और शेष 16 प्रतिशत 18 जून, 2021 तक इससे जुड़ गए।

22 जून 2021

डा कर्णसिह को शामिल करने मात्र से, कई अप्रासंगिक मुद्दे स्‍वत: ठंडे पड जाते

 -- कश्‍मीर के परिप्रेक्ष्‍य में आज के भीष्‍म पितामाह हैं 'डा कर्णसिंह '

गुपकार गठबन्‍धन के महारथी । ( इन्‍सेट ) डा कर्ण सिंह

(राजीव सक्‍सेना) आगरा: कश्‍मीर संबधी मसले उठने पर, पाकिस्‍तान का राग अलापने की परपाटी बरकरार है।गुपतकार गठबन्‍धन में शामिल पी डी पी की नेता ने भारत सरकार को गैर जरूरी सलाह देकर 'पाकिस्‍तान' से भी बात करने को कहा है। इसकी इस समय क्‍या प्रासंगिकता है यह तो इस मांग को करने वाले ही जानते होंगे फिलहाल तो प्रथम दृष्‍टय: यह अप्रासंगिक ही लगती है।  

अन्‍य संभावनाओं और मामलों में चर्चारत रहे वार्ता को आमंत्रित 14 प्रतिनिधियों में से किसी ने भी अपने स्‍तर पर और नहीं भारतस सरकार को ही , पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री तथा जम्‍मू कश्‍मीर में अब भी राजनैतिक महत्‍व रखने वाले डा कर्णसिह की याद कोयी याद नहीं आयी। राज्‍य में राजनैतिक प्रक्रिया सामान्‍य करने के

आगरा शहर में घुस आया तेंदुआ, 4 घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद किया गया रेस्क्यू

 

आगरा : शहरवासियों के लिए मंगलवार की सुबह भयानक एवं दिल दहला देने वाली रही, जब आगरा के एतमददौला छेत्र में सड़क पर नर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा चलाये गए 4 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को सफलतापूर्वक बचाया गया l 

मंगलवार की सुबह, एत्मद्दौला क्षेत्र स्थित सीतानगर के निवासियों को सड़क पर घूमते एक तेंदुए को देखकर अपनी जान का डर सता गया!गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ सड़क पर भागते हुए एक संकरी, भीड़-भाड़ वाली गलि में इधर-उधर भटकता दिखाई दिया। तेंदुए ने अंत में एक छोटी सी फलों के भंडारण वाली दुकान में आश्रय ले लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे अंदर ही बंद कर दिया।

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और आगरा स्थित एनजीओ वाइल्डलाइफ एसओएस को दी गई। बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस की नौ सदस्यीय टीम बचाव उपकरण, जाल, पिंजरे के साथ तुरंत वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम के साथ स्थान पर पहुंची।