streets cows in india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
streets cows in india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

18 सितंबर 2017

आवारा पशुओं को जन सहयोग प्राप्त कर गोशालाओं में ले जाया जायेगा

लखनऊ। उत्तर  प्रदेश के सभी नगर आयुक्तों, नगर निगम को निर्देश दिये हैं कि सभी 16 नगर निगमों में एक अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को सड़क व अन्य सार्वजनिक स्थानों से पकड़कर निकायों द्वारा विकसित कान्हा उपवन अथवा इस कार्य के लिए विकसित गौशालाओं में रखा जाये। इस कार्य में निजी संस्थाओं द्वारा संचालित गौशालाओं का भी सहयोग प्राप्त किया जाये। 
विशेष सचिव एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत अभियान उमेश प्रताप सिंह की ओर से समस्त नगर आयुक्तों को जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने नगर निगम क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं के सड़क व सावर्जनिक स्थलों पर रहने की स्थिति पर अत्यन्त असंतोष प्रकट किया है और यह आदेश दिये हैं कि आवारा पशुओं को जन सहयोग प्राप्त करते हुए इन्हें गोशालाओं में रखा जाये तथा इनके रख-रखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।