![]() |
| नई दिल्ली प्रदूषण |
नई दिल्ली। प्रदूषण से निपटने के लिए एक सामाजिक आंदोलन तैयार करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए डा. हर्षवर्धन ने नागरिकों से अपील की कि वे व्यक्तिगत तौर पर और सामूहिक रूप से प्रतिदिन एक अच्छा और हरित कार्य करें। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। एक मीडिया एजेंसी से बातचीत करते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ‘अच्छे’, ‘संतोषजनक’ और ‘औसत दर्जे के’ दिनों की संख्या बढ़ी है और 2016 की तुलना में ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ दिनों की श्रेणी घटी है।



