Twitter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Twitter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

24 नवंबर 2017

राजबब्बर अपने आकर्षक ट्वीटों के लिए बन रहे हैं लोकप्रिय

उत्तर  प्रदेश कांग्रेस के अध्य्क्ष राजबब्बर ट्वीटर पर अपने ट्वीटों के लिए काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। उन्होंने अपने हाल ही के ट्वीट में लिखा था ये  संकल्प अलीगढ मथुरा टूंडला और फ़िरोज़ाबाद की महान जनता से किया है कि, अगर वे कांग्रेस को ताकत देंगे तो हम उनके लिए यकीनन एक सुखद वर्तमान बनाएंगे, जो एक बेहतर भविष्य की नींव रखेगा। इससे पूर्व अपने एक ट्ववीट में राजबब्बर ने लिखा था कि  यूपी में क्या लड़ेगी बीजेपी जब उस गुजरात में हिल गयी है जहाँ 22 साल से सत्ता में है । कांग्रेस के साथ वहां समाज का हर वर्ग है लेकिन इतने साल सत्ता में रहकर भी बीजेपी आज वहां - अकेली खड़ी है । चारों तरफ से बीजेपी के विरोध में नारे लग रहे हैं। 

27 अगस्त 2016

नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर बनाया पहला स्थान अमिताभ खिसके दूसरे नंबर पर

2009 से ट्विटर पर लगातार ट्वीट करने वाले भारतीय  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने चाहने वालों  की  संख्या 2.21 करोड़ पहुँच गई है। मोदी के  फोलोवेर्स  की संख्या ने अमिताभ बच्चन के फॉलोवर्स की संख्या को पार कर लिया है।  बच्चन को   दो करोड़  लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। बॉलीवुड स्टार शाखरूख खान तीसरे नंबर पर हैं।बराक ओबामा  दुनिया में सबसे ज्यादा फोलोवर्स रखने वाले राजनैतिक नेताओं में से एक हैं ।