अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि जीएसटी देश के बाज़ारों को एक सूत्र में बांधने की पहल है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी 40 सेकेंड के इस वीडियो में भारत के लोकप्रिय सुपर स्टार अमिताभ बच्चन कहते हुए नजर आ रहे हैं- ' ये तीन रंग सिर्फ रंग नहीं, एक पहचान है जो हमें एक सूत्र में बांधते हैं फिर वह गाल पर अपने हाथों से तिरंगे का निशान लगाते है और बोलते है ये गीत (सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा...) एक गीत नहीं एक जज्बा है जो हम सबको एक सूत्र में बांधता है, जीएसटी ये टैक्स सिर्फ टैक्स नहीं, एक पहल है देश के बाजार को एक सूत्र मे बांधने की, जीएसटी एक राष्ट्र, एक टैक्स एक मार्केट। इस वीडियो को जी.एस.टी. देश के बाज़ारों को एक सूत्र में बांधने की पहल टाइटल दिया गया गया है।
Amitabh Bachhan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Amitabh Bachhan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
19 जून 2017
11 अक्टूबर 2016
74 साल की उम्र में भी हमारे सुपरस्टार अमिताभ जवान दिखते हैं
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है,अब वह 74 साल के हो गये। उनकी फिल्मों की छाप हमेशा दर्शकों के दिलों में है।74 साल की उम्र में भी उन्होंने कई ऐसी भूमिकाएं निभायी हैं, जो हैरान कर देती हैं। सुपर स्टार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लोगों को धन्यवाद दिया।जनता के चहेते अमिताभ करीब 5 दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे और उनके द्वारा सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट में कहा ,आपको जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, मैं आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।भारत सरकार ने कला में उनके योगदान के लिए 2015 में 1984 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
27 अगस्त 2016
नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर बनाया पहला स्थान अमिताभ खिसके दूसरे नंबर पर
2009 से ट्विटर पर लगातार ट्वीट करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने चाहने वालों की संख्या 2.21 करोड़ पहुँच गई है। मोदी के फोलोवेर्स की संख्या ने अमिताभ बच्चन के फॉलोवर्स की संख्या को पार कर लिया है। बच्चन को दो करोड़ लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। बॉलीवुड स्टार शाखरूख खान तीसरे नंबर पर हैं।बराक ओबामा दुनिया में सबसे ज्यादा फोलोवर्स रखने वाले राजनैतिक नेताओं में से एक हैं ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


