ताजमहल देखने वालों की संख्या पर कण्ट्रोल करने के लिए ए एस आई चाहता है की पर्यटक एक बार प्रवेश करने के बाद 3 / 4 घंटे से ज्यादा ना रुकें। इस बात की पेशकश सुप्रीम कोर्ट में ए एस आई द्वारा की गई है। आमतौर पर 60 हज़ार पर्यटक प्रीतिदिन ताजमहल देखते हैं। किन्तु छुटियों के दौरान यह संख्या बढ़कर एक लाख प्रतिदिन तक पहुँच जाती है। इस तरह के निर्णय लेने से पूर्व दूसरे देशों के पर्यटक स्थलों को वे कैसे मैनेज करते हैं का भी खास अध्यन करना चाहिए। जैसे पेरिस के वरसाई महल की विसिटर्स संख्या भी काफी अधिक है। वहां टूरिस्ट भ्रमण हेतु गाइड के साथ सामूहिक भ्रमण कराते हैं। यदि आगरा में भी सारे दिन ताज ,आयोजित ग्रुपों में गाइड के साथ घुमाने का ऑप्शन रखा जाए तो इससे निधारित समय में लोग ताज देखकर बाहर निकल सकते हैं। काफी तादाद में आगरा घूमने वाले टूरिस्टों के पास ज्यादा समय भी नहीं होता है। यह नहीं भूलना चाहिए कि आगरा में ताज के आलावा दूसरी विश्व प्रसिध इमारते भी हैं।भीड़ भाड़ को कम करने की लिए शहर में कई स्थानों पर प्रवेश टिकट खरीदने की मशीने भी लगाई जा सकती हैं।
Tajmahal Visit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Tajmahal Visit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
24 अगस्त 2016
8 मई 2016
150 किमी दूर के नियम को ताक पर रख आगरा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट छीना
- राजीव सक्सेना
![]() |
| (नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ) |
आगरा की जनता ने 2013 में नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान किए गए आगरा में इंटरनेशनल हवाई अड्डे बनाने के अपने वादे से हटने का आरोप लगाया है।150 किमी दूर के नियम को ताक पर रख बी जे पी सरकार आगरा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट छीनने में कामयाब रही। विश्व प्रख्यात ताज सिटी की जनता को मोदी सरकार से भारी निराशा है। लोगों का कहना है कि आगरा में इससे बी जे पी को काफी नुकसान पहुँच सकता है।
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने भी अपने आगरा दौरे पर विश्वास दिलाया था की वह आगरा में इस हवाई अड्डे के लिए केंद्र सरकार में लॉबीइंग करंगे। यहाँ की निराश जनता का कहना है कि आगरा से जाने के बाद वह सब कुछ भूल गए। आगरा की जगह अब जेवर में हवाई अड्डे बनाने की अनुमति देदी गई है। जेवर दिल्ली से सिर्फ 78 किमी दूर है। साफ नज़र आता है कि इस निर्णय में सब नियमों को ताक पर रख दिया गया। आगरा में इंटरनेशनल हवाई अड्डे की मांग को लेकर नेतृत्व कर रहे अनिल शर्मा अपनी लड़ाई को कानून से लेकर सड़कों तक लाने वाले हैं।
15 अप्रैल 2016
विलियम और केट के साथ ताज में होंगे कमांडोज़
16 अप्रैल को प्रिंस विलियम और केट ताज देखने के लिए आगरा आ रहे हैं। इसके लिए ताजमहल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के लिए कमांडोज़ उनके साथ रहेंगे। कई स्थानों पर स्नाइपर्स भी तैनात किये जा रहे हैं।विलियम और केट के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री के आगरा में उपस्थित होने का समाचार है। आम लोगों के लिए भी कुछ रेस्ट्रिक्शन्स लगाते हुए ताज खुला रहेगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


