Supreme Court लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Supreme Court लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

7 अगस्त 2017

सुप्रीम कोर्ट ने उ प्र में पुलिस सब इंस्पेक्टरों की भरती खोली

उत्तर प्रदेश में 3,500 सब इंस्पेक्टर की भर्ती को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गई। छह वर्ष से इन भर्तियों पर प्रदेश के हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगाई हुई थी। वर्तमान में प्रदेश में सुब इंस्पेक्टरों की अति आवश्यकता है। प्रदेश की योगी  सरकार ने सुप्रीम कोर्ट  को बताया कि पुलिसकर्मियों की अत्यंत आवश्यकता है क्योंकि छह वर्ष  से उपनिरीक्षकों के पदों पर एक भी  नियुक्ति नहीं हुई है। बता दें कि इन  रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया 19 मई, 2011 को शुरू हुई थी लेकिन अंतिम चयन सूची के बाद कुछ उम्मीदवारों ने समूची प्रक्रिया को चुनौती दी जिससे अंतत: चयन व नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित हो गई थी ।

25 अप्रैल 2016

भीख मांगने से बेहतर महिलाएं बार में डांस कर लें - सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में डांस बार केस  की सुनवाई पर महाराष्ट्र  सरकार को फटकार लगाते हुए कहा डांस करना भीख मांगने से बेहतर  है। महाराष्ट्र सरकार  बार में अश्‍लीलता रोकने के कानून बनाए किन्तु बार खोलने में  रोड़ा ना अटकाए।सुप्रीम कोर्ट ने कहा  डांस करना भी एक व्यवसाय है।  कोर्ट द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद  मुंबई में डांस बार के लाइसेंस अभी तक  नहीं दिए गए हैं। इसपर  सुप्रीम कोर्ट सख्त नज़र आ रहा है।