सांसद अमर सिंह और अखिलेश यादव परिवार के बीच अब दूरियां काफी बढ़ चुकी हैं। हाल ही में अमर सिंह ने कहा था कि उन्हें समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बताया है कि प्रदेश में बी जे पी की सरकार बनने जा रही है। जब इस बारे में मुख्य मंत्री की पत्नी डिंपल से प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने उत्तर में कहा कि ऐसे लोगों की बातें सुनने में मुझे कोई रूचि नहीं है। यहाँ तक कि मुख्य मंत्री की पत्नी उन्हें आमने सामने तो दूर की बात है टी वी तक पर देखना पसंद नहीं करती हैं। कभी अंकल अमर सिंह टेलीविज़न पर दिख गए तो वह उसे तत्काल ऑफ कर देती हैं। बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा अमर सिंह को सपा से निकालने के बाद उनके आपसी सम्बन्ध काफी ख़राब हो गए हैं। आजकल संबंधों में इतने अधिक कड़वाहट हो गई है कि अमर सिंह मुलायम सिंह परिवार के विरोध में किसी भी तरह के बयान देने से पीछे नहीं हटते हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने यहाँ तक कह दिया था कि मुलायम सिंह यादव के परिवार का झगड़ा सिर्फ नाटक था, जिसकी स्टोरी स्वयं मुलायम ने लिखी थी।
Amar singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Amar singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
3 मार्च 2017
24 फ़रवरी 2017
जाएं तो जाएं कहाँ अमर सिंह
सपा से निष्कासित और मुलायम सिंह के करीब रहे राज्य सभा सदस्य अमर सिंह अब किसी दूसरी पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा यदि मुझे कोई अच्छा मौका मिलता है तो मैं निशित रूप से दूसरी पार्टी में शामिल हो सकता हूँ। उन्होंने कहा कि वह राज्य सभा के सदस्य बने रहेंगे। वर्तमान में राज्यसभा सचिवालय ने अमर सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित होने के बाद असंबद्ध सदस्य घोषित कर रखा है। पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, उत्तर में सिंह ने कहा कि मेरे दिल में गांधी परिवार के लिए कोई कडवाहट नहीं है लेकिन मैं जेल में जिस अत्याचार से गुजरा था , वह मैं कैसे भूल सकता हूं। उन्होंने कहा अखिलेश और मुलायम ने जो नाटक किया वह पहले से वे तय कर चुके थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

