Akhlesh Yadav लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Akhlesh Yadav लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9 जनवरी 2017

मुलायम रोज़ बदल रहे हैं अपने वक्तव्य अखिलेश के बारे में

यह बात साफ नहीं हो पा रही  है मुलायम सिंह क्या चाहते हैं। एक तरफ वह कह रहे हैं कि मेरे और  अखिलेश यादव के बीच कोई विवाद नहीं है और दूसरी तरफ उन्होंने साइकिल  चुनाव चिह्न  को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है । मुलायम ने आरोप लगाया है कि अखिलेश  के कुछ करीब लोग उनको गुमराह करने के प्रयत्न में लगे हैं और सपा को तोड़ना चाहते हैं। शायद मुलायम का  यह इशारा रामगोपाल यादव की ओर है। उधर रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि सपा में राजनीतिक संकट पर चुनाव आयोग जल्द कोई फैसला ले।

3 अप्रैल 2015

अखिलेश सरकार जल्द आपराधिक घटनाओं पर विराम लगाए - राज्यपाल

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए   अखिलेश सरकार से जल्द आपराधिक घटानओं पर विराम लगाए जाने के लिए कहा है । राज्यपाल ने   कहा हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश   में आपराधिक घटनाए बढ़ीं हैं और सरकार को उस पर काबू पाना चाहिए।