समाजवादी पार्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समाजवादी पार्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5 जनवरी 2018

संघ के इशारे पर नाच रही हैं भाजपा सरकारें : सपा

समाजवादी  पार्टी  के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा  कि  जब उत्तर प्रदेश और देश में बी जे पी सत्ता में आई  है तब  से आर एस एस के इशारे पर पिछड़े  वर्ग, दलितों तथा अल्पसंख्यकों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर खुला  आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों को समाप्त करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि  सहारनपुर में दलितों पर बर्बर अत्याचार किया गया। गोविंद चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि हमारी पार्टी  सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ  राष्ट्रव्यापी संघर्ष करेगी। 

21 सितंबर 2017

मुलायम ने अखिलेश को दिया एक और झटका, रामगोपाल को हटाया लोहिया ट्रस्ट से

समाजवादी  पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह ने  रामगोपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से हटाकर अपने पुत्र अखिलेश यादव को एक और झटका दे डाला। पारवारिक कलह का कोई अंत नहीं नज़र आ रहा है। दोनों ही एक दूसरे को झटके पर झटका देने में कोई कसर  नहीं छोड़ रहे हैं। रामगोपाल यादव के स्थान पर मुलायम  ने अब अपने विश्वस्त शिवपाल यादव को यह पद दिया है। लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष खुद  मुलायम सिंह यादव हैं और यह ट्रस्ट  एक गैर राजनीतिक संस्था है। लोहिया ट्रस्ट की मीटिंग में  अखिलेश और रामगोपाल यादव दोनों ही गैर हाज़िर थे।