जंतर.मंतर पर जुटे देश भर से हजारों पत्रकार, प्रधानमंत्री को ज्ञापन
आगरा। । पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के नेतृत्व में देशभर के हजारों पत्रकारों ने जंतर-मंतर पर प्रचंड प्रदर्शन किया। पत्रकारों पर देश भर में बढ़ रहे जानलेवा हमलों के विरोध में संसद भवन की तरफ बढ़ रहे मीडियाकर्मियों को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पत्रकारों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मीडिया काउंसिल और मीडिया आयोग के गठन की मांग की और इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को अपना ज्ञापन सौंपा।
नेशनल यूनियन आफ जनज़्लिस्ट इंडिया के अध्यक्ष रासबिहारी ने कहा कि आज पत्रकार जानलेवा हमलों उत्पीडऩ और शोषण से पीडि़त हैं। इस साल देश में 8 पत्रकारों को सच लिखने की कीमत अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। 200 से ज्यादा पत्रकारों पर हमला किया गया। चिंताजनक यह है कि पीड़ित पत्रकारों को न्याय मिलना तो दूर...
