बेंगलुरू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बेंगलुरू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

3 अप्रैल 2018

बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को मिली देश की टॉप रैंकिंग

इंडिया रैंकिगं 2018 के अनुसार  बेंगलुरू का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पिछले वर्ष  की तरह इस वर्ष भी  भी शीर्ष पर बना रहा  है।  रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के बाद आईआईटी मद्रास दूसरे नंबर पर, आईआईटी बॉम्बे तीसरे नंबर पर, आईआईटी दिल्ली चौथे नंबर पर और आईआईटी खड़गपुर पांचवे नंबर पर है। देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस पहले नंबर है, जबकि दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दूसरे, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तीसरे, चेन्नई स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी चौथे




और यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद पांचवे नंबर पर है।सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कालेजों में आईआईटी मद्रास पहले नंबर पर जबकि आईआईटी बॉम्बे दूसरे, आईआईटी दिल्ली तीसरे, आईआईटी खड़गपुर चौथे और आईआईटी कानपुर पांचवे नंबर पर रखे गए ।

7 जनवरी 2017

प्रवासी भारतीय 30 जून तक पुराने 500 और 1000 के नोट बदल सकेंगे

प्रवासी भारतीय 30 जून तक 500 और 1000 के पुराने नोटों को रिज़र्वे बैंक की शाखाओं में बदल सकेंगे। यह घोषणा बेंगलुरू में आयोजित तीन दिवसिए प्रवासी भारतीय सम्मलेन के अवसर पर की गई है। इसमें प्रत्येक प्रवासी भारतीय अधिकतम 25000 हज़ार रूपये की पुराने नोट बदल सकता है। इस सम्मलेन  में करीब  चार हजार  प्रवासी भारतीय शामिल हो रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में  पुर्तगाल के प्रधानमंत्री डॉ. एंटीनियो कोस्टा भारत आये हुए है। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रवासी भारतियों से  सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया समेत अन्य योजनाओं को  समर्थन देने के लिए कहा। 

4 अप्रैल 2015

सरकार किसानों और गरीबों को सशक्‍त बनाने का प्रयास कर रही है - भाजपा

बेंगलुरू में दो-दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का  आज समापन हो गया ।बैठक में    भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोधियों की आलोचना की गई । पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में स्‍वीकार किये गये राजनीतिक प्रस्‍ताव में भूमि अधिग्रहण  विधेयक के दुष्‍प्रचार अभियान के लिए विपक्षी दलों की आलोचना  की गई है। इस  प्रस्‍ताव में कहा गया है कि भाजपा सरकार किसानों और गरीबों को सशक्‍त बनाने का प्रयास कर रही है। इस  बैठक के बारे में  केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया को संबोधित  करते हुए कहा कि  सरकार की नीतियां मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था के तेज विकास और आम लोगों को विकास का लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है।